श्रीभूमि में साधु वेशधारी दो संदिग्ध हिरासत में, इलाके में फैली दहशत और चर्चा

श्रीभूमि में साधु वेशधारी दो संदिग्ध हिरासत में, इलाके में फैली दहशत और चर्चा

श्रीभूमि में उस समय तीव्र उत्तेजना फैल गया, जब साधु के वेश में संदिग्ध रूप से घूम रहे दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते पकड़ लिया गया। घटना के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में चर्चा, सवाल और भय का माहौल बन गया है। फिलहाल दोनों संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उनकी पहचान और उद्देश्य की गहन जांच चल रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में साधु का भेष धारण कर घूम रहे थे, जिससे लोगों को उन पर संदेह हुआ। बाद में ग्रामीणों की पहल पर उन्हें रोककर police के हवाले किया गया।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने कई असंगत और विरोधाभासी जानकारियां दी हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है। उनके पास से बरामद कुछ सामान को लेकर भी इलाके में जिज्ञासा और चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन सामग्रियों का वास्तविक उपयोग क्या था और वे उनके पास क्यों मौजूद थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment