शुकतारा फाउंडेशन ने कम्बल वितरण के साथ शुरू किया शीतकालीन मानविक सेवा अभियान

शुकतारा फाउंडेशन ने कम्बल वितरण के साथ शुरू किया शीतकालीन मानविक सेवा अभियान

शिलचर, 7 दिसंबर: शुकतारा फाउंडेशन ने जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए शीतकालीन मानवीय पहल की शुरुआत की है। रविवार को तारापुर काली मोहन रोड स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित प्रथम चरण के कार्यक्रम में लगभग 30 लाभार्थियों को कम्बल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष नंदलाल दत्ता, सचिव नीलय पाल, सह-संगठात्मक सचिव देबाशीष कर, कोषाध्यक्ष संजय दे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि शीत ऋतु में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के सहायता कार्यक्रम जारी रहेंगे। संस्था ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है, ताकि इस मानवीय सेवा को और अधिक व्यापक रूप दिया जा सके।

Leave a Comment