शिवा म्यूजिक ने संगीता वर्मा की कविताओं का वीडियो एल्बम रिलीज किया

शिलचर के प्रतिष्ठित संगीत और विविध चैनल शिवा म्यूजिक ने कवयित्री और शिक्षिका संगीता वर्मा का वीडियो एल्बम 21 फरवरी को रिलीज किया। संगीता वर्मा ने वीडियो एल्बम में स्वरचित 6 कविताओं का पाठ किया है। लड़कियों के ऊपर बेटियां, विदाई के ऊपर बाबुल का आंगन, संघर्ष के लिए जीना आता है, जीवन के ऊपर धूप छांव, अकेलापन में शांति की खोज तथा एक कन्या का बचपन विषयों को अपनी कविता के माध्यम से उजागर किया है। शिलकुड़ी निवासी सोना प्रसाद वर्मा की बेटी और शंकर कुमार की धर्मपत्नी संगीता वर्मा उभरती हुई कवयित्री है।‌ उन्होंने शिवा म्यूजिक के निदेशक संजीव भट्टाचार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए हिंदी के पाठकों से उनका वीडियो लाइक करने और शेयर करने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment