शिलचर, 2 सितंबर। शिलचर होलसेल को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड की ओर से बुधवार दोपहर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जाकर विभाग के नव नियुक्त अधीक्षक गौतम चक्रवर्ती का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शिलचर होलसेल को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड के चेयरमैन विनयभूषण शर्मा, वाइस चेयरमैन वासुदेव शर्मा, सचिव हेमंत पुरकायस्थ, माधव साहा, तैइबुर रहमान तथा तरुण देव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान शिलचर होलसेल को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मुद्दों को लेकर अधीक्षक गौतम चक्रवर्ती के साथ विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके समक्ष रखा और आवश्यक पहल की मांग की।
चर्चा के दौरान अधीक्षक गौतम चक्रवर्ती ने संस्था की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विचार करने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए अधीक्षक के कार्यकाल में विभाग और सहकारी संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।