शिलचर श्मशान घाट विकास समिति की वार्षिक सभा सम्पन्न, प्रसाद वितरण हेतु हॉल निर्माण का निर्णय

शिलचर श्मशान घाट विकास समिति की वार्षिक सभा सम्पन्न, प्रसाद वितरण हेतु हॉल निर्माण का निर्णय
शिलचर, 12 मई।
शिलचर श्मशान घाट विकास समिति के तत्वावधान में वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वार्षिक उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करने में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से बैठक में श्मशान काली मंदिर परिसर के ऊपरी भाग में प्रसाद वितरण के लिए एक विशाल हॉल रूम निर्माण करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित भवन के निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समाज के सभी धर्मप्राण एवं सहयोगी लोगों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
सभा के दौरान मंदिर के दान पात्र को भी सभी सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के सामने खोला गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय निवासियों और भक्तों के सक्रिय सहयोग से यह निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा किया जा सकेगा।
बैठक में समिति के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment