शिलचर रेलवे स्टेशन पर रैपिडो के नए बुकिंग बूथ का विधिवत उद्घाटन

प्रे.स. शिलचर, 6 जुलाई। शिलचर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार सुबह रैपिडो के नए बुकिंग बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक (एसएस) विक्रमजीत नाथ ने फीता काटकर बूथ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बूथ के शुरू होने से रेलवे यात्रियों को स्टेशन से ही सीधे कैब, ऑटो और मोटरसाइकिल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि रैपिडो अपनी पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं के कारण देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक अपनी पहचान बना चुका है।

रैपिडो के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के प्रबंधक प्रिंस शर्मा ने बताया कि बूथ पर तैनात कर्मचारी यात्रियों को वाहन बुकिंग में पूरी तरह निःशुल्क सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार करती रहेगी।

उद्घाटन समारोह में रैपिडो शिलचर के ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव पिनाक पानी दास सहित कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment