शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नए प्रभारी प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत

शिलचर, 27 अगस्त: शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए प्रभारी प्राचार्य-कम-चीफ सुपरिंटेंडेंट के रूप में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अभिजीत स्वामी ने बुधवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, नर्सों और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

असम सरकार के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनहित में डर्मेटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. भास्कर गुप्ता को प्रभारी प्राचार्य-कम-चीफ सुपरिंटेंडेंट के पद से मुक्त करते हुए डॉ. अभिजीत स्वामी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगले आदेश तक डॉ. स्वामी इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, नर्सों और विद्यार्थियों ने डॉ. स्वामी का फूलों का गुलदस्ता एवं उत्तरिया भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

डॉ. अभिजीत स्वामी के नए दायित्व संभालने के साथ ही शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उत्साह का माहौल है। चिकित्सा समुदाय और अस्पताल के कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, प्रशासनिक व्यवस्था तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में और सुधार आएगा।

अस्पताल से जुड़े लोगों ने कहा कि नए प्रभारी प्राचार्य के सामने चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने तथा मरीजों को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Leave a Comment