शिलचर में हिन्दू युवा छात्र परिषद असम का भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित
शिलचर, रविवार। शहर के शिवालिक पार्क स्थित दुर्गा मंडप में की कछार जिला समिति के तत्वावधान में एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में गुवाहाटी से पधारे के प्रदेश अध्यक्ष तथा परिषद के मुख्य सलाहकार बिप्लब गोस्वामी ने संबोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गुवाहाटी से आए परिषद के अध्यक्ष माधव दास ने भी अपने विचार रखे और संगठन की भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में के महराज गुणसिन्धु महाराज ने आध्यात्मिक संदेश देते हुए समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन में शिलचर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के संभावित प्रत्याशी विवेक पोद्दार, सामाजिक कार्यकर्ता झलक चक्रवर्ती, पूर्व विधायक दिलीप पाल, परिषद की केंद्रीय समिति के नेता नितीश भट्टाचार्य सहित शिलचर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और संगठन को मजबूत करने के आह्वान के साथ हुआ। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।