शिलचर में बड़ी कार्रवाई: चैतन्यनगर लेन से भारी मात्रा में संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

शिलचर में बड़ी कार्रवाई: चैतन्यनगर लेन से भारी मात्रा में संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

शिलचर। शहर के मालुग्राम क्षेत्र स्थित स्वामीजी रोड के समीप चैतन्यनगर लेन नंबर–2 में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान लगभग 50 वर्षीय मणिराज मंडल के घर से करीब 20 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने मणिराज मंडल को हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है तथा पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment