शिलचर में आंगनवाड़ी कर्मियों को स्मार्टफोन वितरण, महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

शिलचर में आंगनवाड़ी कर्मियों को स्मार्टफोन वितरण, महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

शिलचर, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कछार जिले के शिलचर रूरल एवं अर्बन आईसीडीएस परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को गांधी भवन में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने आंगनवाड़ी कर्मियों को स्मार्टफोन वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल आंगनवाड़ी कर्मियों को डिजिटल कार्यों में काफी मदद करेगी और इससे बच्चों तथा मातृ कल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री द्वारा महिला कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की भी सराहना की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शोभना देवी ने स्वागत भाषण देते हुए आंगनवाड़ी कर्मियों से स्मार्टफोन का सही और प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बेहतर तरीके से पहुंच सके।

कार्यक्रम में सीडीपीओ विजय बरुआवर्णाली भट्टाचार्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुष्मिता मोदक ने किया।

Leave a Comment