शिलचर गोशाला में घास कटिंग मशीन व ठंडे पानी की मशीन का लोकार्पण

सिलचर – 24.09.2023- आज शिलचर गोशाला प्रांगण मैं 10:30 बजे एक विशेष समारोह का आयोजन शिलचर गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर भाई जी उबड़िया की अध्यक्षता मैं किया गया। सर्वप्रथम प्रकाशजी अभिषेक जी पुगलिया द्वारा प्रदत्त घास कटिंग व ग्राइंडिंग मशीन, इंदरचंद जी मोहित जी सांड द्वारा प्रदत्त घास कटिंग मशीन एवं  देवकीनन्दन  जालान द्वारा प्रदत्त ठंडे पानी की मशीन व फ़िल्टर का लोकार्पण गोशाला प्रांगण में किया गया। तत्पश्चात शिलचर गोशाला ट्रस्ट के सचिव  राजेश कुमार गुलगुलिया ने गोशाला में वर्तमान में संचालित विभिन्न प्रवृत्तियों की  विस्तृत जानकारी देते हुवे सभी के सहयोग की कामना की। देवकीनन्दन जी जालान ने अपने वक्तव्य में गोशाला के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं राजेश जी गुलगुलिया के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत मैं अध्यक्ष ईश्वर भाई उबाड़िया ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद देते हुवे गोशाला को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी गोभक्तो के सहयोग के लिए निवेदन किया।

Leave a Comment