शिलचर के युवा व्यवसायी शांतनु पाल का असामयिक निधन

शिलचर, । शिलचर पानपट्टी के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी शांतनु पाल (पिनाक) का 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें साउथ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां शुक्रवार सुबह 9:18 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन से परिवार, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है। शांतनु पाल लंबे समय से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, शिलचर से स्वयंसेवक के रूप में जुड़े थे और विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय रहे। नाजिरपट्टी क्लब से भी उनका लंबे समय से जुड़ाव था।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर घर लाए जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किए। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी गन्धीशानंदजी महाराज ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सेवाश्रम के स्वयंसेवकों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं गीता पाठ कर श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार शाम शिलचर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment