शिलचर के कुंग-फू खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि, ग्रैंडमास्टर जुगेश्वर सिंह क्षेत्रीमायुम के नेतृत्व में ब्लैक बेल्ट सफलता
शिलचर के कुंग-फू मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित वर्ष 2026 की 19वीं ब्लैक बेल्ट एवं दुयान परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।
यह प्रतिष्ठित परीक्षा जुगेश्वर सिंह क्षेत्रीमायुम के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिनके मार्गदर्शन में शिलचर के खिलाड़ियों ने उच्च स्तर की पदोन्नति प्राप्त की।
परीक्षा में मास्टर रामजय दास को 3rd दुयान ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। वहीं हेमंत दास और आकाश यादव ने सफलतापूर्वक ब्लैक बेल्ट हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
मणिपुर के विख्यात मार्शल आर्ट विशेषज्ञ ग्रैंडमास्टर जुगेश्वर सिंह क्षेत्रीमायुम Indian Kuo Shu Federation (IKSF) के चेयरमैन हैं। वे Warrior Kung-Fu Academy के संस्थापक तथा World Kuo Shu Federation (TWKSF) की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। कोचिंग के क्षेत्र में एशिया अवॉर्ड से सम्मानित ग्रैंडमास्टर क्षेत्रीमायुम International Academy for Learning Martial Arts (ILMA) और बेंगलुरु स्थित वॉरियर कुंग-फू एकेडमी के माध्यम से देश में मार्शल आर्ट्स के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
शिलचर के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह स्थानीय मार्शल आर्ट्स समुदाय के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय है।