

शिलचर जैनभवन में खंडेलवाल परिवार के तरफसे हालही में दिवंगत मंजु खंडेलवाल को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा के प्रारंभ में कमला सोनार ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया। साथ ही साथ उपस्थित लोगों ने स्व ० मंजु खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण किया। वेद पुराण उपनिषदों के प्रकांड विद्वान ज्योतिषाचार्य आनंद शास्त्री ने स्वर्गीय मंजू खंडेलवाल की स्मृति में अपने सारगर्भित वक्तव्य से उनकी याद ताजा कर दी।
तत्पश्चात एक एक करके महावीर जैन, उदय शंकर गोस्वामी, तमाल बनिक, श्रीमती नीरू शर्मा, तोलाराम गुलगुलिया, अरिंदम भट्टाचार्य, रवि नुनिया, ईश्वर भाई उवाडिया, दिलीप कुमार, वंदना पाल, मुकेश अग्रवाल एवं राजू चौधरी आदि ने वक्तव्य के माध्यम से मंजु खंडेलवाल को याद किया। उनके स्नेहपूर्ण, हंसमुख, मिलनसार व्यवहार, परोपकारी स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता की सभीने सराहना की और उनकी आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उपस्थित व्यक्तियों में राजेंद्र अग्रवाल, बुधमल वेद, हनुमान जैन, राजेंद्र जिंदल, मूलचंद बैद, रवि पटवा, कन्हैयालाल सिंगोदिया, सुरेंद्र कोठारी, दुर्गेश कुर्मी, बंसी लाल भाटी आदि शामिल थे। परिजनों में उपस्थित थे अमरनाथ खंडेलवाल, सुजीत खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, राजेश, राकेश, अभिजीत, अमित सहित परिवार के अन्य सदस्य वृंद। लायंस क्लब और बराक हिंदी साहित्य समिति की ओर से शोक संदेश प्रदान किया गया।
शिक्षाविद और वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वर्मा जी द्वारा प्रकाशित बालार्क विशेष श्रद्धांजलि अंक का वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन समाजसेवी बाबुल नारायण कानू ने किया। यश खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।