शिलचर, 7 अगस्त। रंगपुर के शिमुलतला सार्वजनिक श्मशान काली मंदिर परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग की सिलचर शाखा के तत्वावधान में गुरुवार को श्रावण मास की रुद्र पूजा आयोजित की गई। शाम 6 से रात 9 बजे तक चले अनुष्ठान का नेतृत्व स्वामी आत्मचैतन्य जी ने किया। पुरी से आए पंडित सुशांत पांडा एवं मृत्युंजय पांडा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि, ओम मंत्रोच्चार, गणेश वंदना एवं गुरु वंदना की गई। स्वामी आत्मचैतन्य जी ने बताया कि शिमुलतला में शिलचर शाखा की ओर से पहली बार रुद्र पूजा का आयोजन हुआ है और भविष्य में इसे व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलक भट्टाचार्य, नंदा शर्मा, जयदीप नाथ, सुमन पाल, मैनाक दास, सत्यम अधिकारी, सौमित्र आचार्य, अरुंधती देवराय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।