शिलचर 12 अगस्त: आज शहीद मंगल पांडेय चौक घुंघुर के आसपास शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने चौराहे के आसपास के दुकान प्रतिष्ठान और घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों से अनुरोध किया और उन्हें तिरंगा प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को प्रातः काल 9:00 बजे शहीद मंगल पांडेय चौक पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज उत्तोलन कार्यक्रम किया जाएगा। समिति के सभापति जवाहरलाल राय ने जनता से ध्वजारोहण के समय शहीद मंगल पांडेय चौक पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
आज के ध्वज वितरण कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता जवाहरलाल राय, बैकुंठ ग्वाला, रामनारायण नुनिया, दिलीप कुमार और रितेश नुनिया आदि उपस्थित थे।