वैष्णोदेवी भक्तों पर हमला, देश मांगे बदला 

 

जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए, संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।
 जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।
विश्व हिंदू परिषद, लोकतंत्र सेनानी संघ, भारत विकास परिषद,  राष्ट्रीय हिंदू संगठन व गायत्री परिवार, की ओर से हमले में मारे गए निर्दोष हिंदुओं के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं व उनके परिवार को इस पीड़ा दुख को सहन करने की भगवान हरिहर क्षमता दे सरकार से आग्रह है कि पुनः एक बार सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें ताकि जो हिंदू निर्दोष हिंदू मारे गए उनकी आत्मा को शांति मिले और व स्वर्ग को प्राप्त करें।
एक प्रेस विज्ञप्ति में विश्व हिंदू परिषद गुवाहाटी महानगर के मीडिया प्रभारी तनसुख राय राठी ने उपरोक्त जानकारी प्रदान की।

Leave a Comment