
बरपेटा: राज्य मे 12 सितंबर को आयोजित होने जा रही है, राज्य की बड़ी परीक्षा एपीएससी। असम लोक सेवा आयोग परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित करने के उद्देश्य से बरपेटा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। प्रथम चरण के चयन प्रक्रिया में 9 परीक्षा केन्द्रो पर 6 सहायक दंडाधिकारी की पैनी नजर रहेगी। ये दंडाधिकारी प्रश्नपत्र लाने, बाँटने से लेकर परीक्षा भवन में तटस्थ रहेंगे। आज बरपेटा उपायुक्त के सभाकक्ष में सभी सहायक दंडाधिकारी, सहायक निरीक्षक समंवयक के उपस्थिति में, उपायुक्त तेज प्रसाद भूसाल के अध्यक्षता में परीक्षा को शांति पूर्वक कराने पर चर्चा की गई। जिला जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि कुल परीक्षार्थियों की संख्या 2389 है। बरपेटा के माधव चौधरी महाविद्यलय में 300, बालिका महाविद्यलय में 300, कानून महाविद्यलय में 200, सरकारी उच्चतर महाविद्यलय में 250, विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 189, हाउली बीएच महाविद्यलय में 300, सरभोग बरनगर महाविद्यालय में 300, बरपेटारोड जीएलसी चौधरी महाविद्यलय में 300, भवानीपुर आंचलिक महाविद्यलय में 300 प्रार्थी भाग लेंगे। परीक्षा भवन में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगा। सिर्फ काला स्याही या नीला स्याही के कलम ही अपने साथ परीक्षा भवन में ले जा सकेंगे। सभी प्रार्थियों का कोविड वैक्सीन प्रमाण पत्र तथा रेट टेस्टिंग 48 से ज्यादा समय का नही होना चाहिए। आरटीसीपीआर परीक्षा के लिए 72 घंटा का समयावधि रहेगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम पर्चा और 2 बजे से 5 बजे तक दूसरा पर्चा आयोजित होगी। उपायुक्त महोदय ने सभी से शांतिपूर्ण परीक्षा का आहवान किया है। सभा में असम लोक सेवा आयोग के दो प्रतिनिधि, दंडाधिकारी, जिला परिवहन, कोषाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।