नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 4 विकेट (DLS) से धूल चटाई। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। वेस्टइंडीज टीम ने 25 साल बाद इंग्लैंड क अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हराकर बड़ी जीत हासिल की। आखिरी बार 1998 में वेस्टइंडीज ने कमाल किया था। वेस्टइंडीज टीम और इंग्लैंड के बीच बारबाडोस में खेला गया आखिरी वनडे मैच बारिश से प्रभावित रहा।
दरअसल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत खराब रही। 49 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन बेन डकेट और लियाम लिविंगस्टोन ने टीम की पारी को संभाला और ऑलआउट होने से बचाया।
इंग्लैंड ने 40 ओवर में 206 का स्कोर खड़ा किया। इंग्लिश टीम के लिए बेन डकेट ने 71 रनों की पारी खेली, वहीं, लिविंगस्टोन के बल्ले से 45 रन निकले। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड ने 3-3 विकेट चटकाए।
इसके बाद बारबाडोस में बारिश की वजह से वेस्टइंडीज को DLS के चलते 34 ओवर में 188 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर को मेजबान टीम ने 31.4 ओवर में ही 4 विकेट रहते हासिल किया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। वेस्टइंडीज की तरफ से कीसी कार्टी ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं एलिक अथानाजे ने 45 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।