विहिप केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में संगठनात्मक दायित्वों में फेरबदल

नई दिल्ली, 21 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक 19 एवं 20 जुलाई 2026 को तेरापंथ भवन, छतरपुर, नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से आए केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में जयपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व क्षेत्र मंत्री श्री सुरेश जी उपाध्याय, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री श्री राजेश जी पटेल, प्रांत मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी, जयपुर प्रांत मंत्री श्री राधेश्याम जी गौतम तथा चित्तौड़ प्रांत मंत्री श्री कौशल जी गौड़ ने किया।

केंद्रीय निर्णय के अनुसार जयपुर क्षेत्र में संगठनात्मक दायित्वों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। इसके तहत श्री राजाराम जी को जयपुर क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री के दायित्व से स्थानांतरित कर भोपाल क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं, पटना क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद कुमार जी को जयपुर क्षेत्र का क्षेत्र संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के काशी प्रांत के संगठन मंत्री श्री नितिन कुमार जी को चित्तौड़ प्रांत का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के जोधपुर प्रांत के प्रचार-प्रसार विभाग ने इन संगठनात्मक परिवर्तनों की जानकारी देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश यादव को मणिपुर का प्रांत संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment