महोत्सव का शुभारंभ गुवाहाटी गौशाला आठ गांव में प्रातः 7:30 बजे गौ माता पूजन से शुरू किया गया। द्वितीय चरण में धर्मशाला मे ध्वजा रोहण किया आचार्य हेमराज जी शर्मा ने। तनसुख राय राठी तथा रमेश शर्मा ने सपत्नीक पूजा अर्चना तथा गोपाल का अभिषेक कराया। तत्पश्चात भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर आचार्य हेमराज शर्मा जी ने कीर्तन एवं सत्संग करवाया। इसी क्रम में कृष्ण बनाओं चित्रांकन प्रतियोगिता भी कराई गई। कृष्ण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पहल राठी का रहा द्वितीय स्थान राजवीर सरकार एवं तीसरा स्थान रितिक सिंह का रहा। कार्यक्रम के तीसरे चरण में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मंच पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर सभापति शुभ राम जी वोरा, असम सरकार के मुख्य मंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा की माताजी मृणालिनी देवी विशिष्ट अतिथि असम सरकार के सांस्कृतिक संचालन विभाग के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी सविन राज खोआ एवं साँवर मल जी सागानेरिया व चन्द्र प्रकाश शर्मा उपस्थित थे। सांवरमल जी सांगानेरिया एवं मंच पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने प्रखंड की जन्माष्टमी स्मारिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात चित्रांकन प्रतियोगिता व कृष्णा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा श्रीमती साधना राठी ने श्री हेमंत विश्व शर्मा की माँ का फूलान गमछा पहना करके स्वागत किया। इस कार्यक्रम में महानगर से सभापति शुभ्राम बोरा, सचिन जीतू मनी कलिता, सह सचिव सुशील शर्मा संगठन मंत्री चन्दन राभा, अरूप लहकर, बजरंग दल के चंदन शर्मा, फैंसी बाजार प्रखंड के चीफ एडवाइजर तनसुख राठी तथा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सामाजिक संगठनों से शिव परिवार के प्रेम रतन लखोटिया, रघु शर्मा, नेमीचंद तंवर तथा आर.एस.एस के पवन स्वामी, नटवर जी अग्रवाल, जगत नारायण सीकरिया आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।