प्रे.सं.लखीपुर,३० सितंबर: लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशिक राय ने आज नेहरू कॉलेज पैलापूल में रूसा २.० के तहत नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में एक जिम, कंप्यूटर सेंटर, शैक्षणिक लैब और दो कक्षाओं का सम्मिलित उद्घाटन किया गया। कौशिक राय के साथ कॉलेज प्राचार्य डॉ. शुभजीत चक्रवती और कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंन्दन देव उपस्थित रहे। साथ ही युथ ट्युरिजम क्लब के अगवानी में कॉलेज के अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत कालेज परिसर में साफ-सफाई किया। अगला कार्यक्रम असम सरकार का युथ वेलफेयर के प्रबंधन में खेल महारण का आयोजन किया गया। खेल महारण की यात्रा के दौरान असम सरकार की गुवाहाटी से दो निरीक्षक उपस्थित रहे।