वन बंधु परिषद महिला समिति ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

शिलचर, 22 अगस्त: वन बंधु परिषद महिला समिति की ओर से शनिवार को उधारबंद के समीप दयापुर में सीआरपीएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम भावपूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीरू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समिति की 17 महिला सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री राजू कुर्मी सहित तीन आचार्य भी मौजूद थे।

महिला समिति की सदस्यों ने सीआरपीएफ जवानों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी, तिलक लगाया तथा उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए आयोजित यह कार्यक्रम भावुक क्षणों से भर गया।

कार्यक्रम ने सैनिकों और समाज के बीच भाईचारे, स्नेह एवं राष्ट्रभावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

— विनीता खंडेलवाल
मीडिया प्रभारी, वन बंधु परिषद महिला समिति

Leave a Comment