वनबंधु परिषद महिला समिति ने सीआरपीएफ जवानों संग मनाया रक्षाबंधन, भाईचारे और कृतज्ञता का अनूठा उदाहरण

शिलचर, 7 अगस्त: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वनबंधु परिषद महिला समिति की सदस्याओं ने रक्षाबंधन का पावन पर्व सीआरपीएफ के जवानों के साथ बड़े ही भावनात्मक और गरिमामय वातावरण में मनाया। समिति की सचिव पूजा शारदा, कोषाध्यक्ष शैफाली खंडेलवाल, तथा सदस्य हेमलता सिंगोदियाकविता खंडेलवालसीमा खंडेलवालअनीता गोलछाकांता मोहता और विनीता खंडेलवाल ने दयापुर स्थित सीआरपीएफ कैंप का दौरा कर वहां तैनात वीर जवानों को राखी बांधी, तिलक किया और मिठाइयाँ खिलाईं।

इस अवसर पर बहनों ने अपने हाथों से बनाई राखियां बांधकर जवानों के प्रति अपना स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। जवानों ने भी अत्यंत प्रेम और सम्मान के साथ राखियां बंधवाईं और बताया कि पर्वों पर उन्हें अपने परिवार की बहुत याद आती है, ऐसे आयोजनों से उन्हें घर जैसा अपनापन महसूस होता है।

कार्यक्रम के बाद महिला समिति की सदस्याओं और जवानों ने मिलकर नाश्ता किया और आपसी संवाद से माहौल को और भी आत्मीय बना दिया।

पूजा शारदा ने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि यह उन रक्षकों के प्रति हमारी भावनाओं को व्यक्त करने का भी अवसर है जो दिन-रात देश की सेवा में समर्पित हैं।”

ऐसे आयोजन न केवल जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और कर्तव्यबोध की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Comment