लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी की नई जिम्मेदारी पर पत्रकार दीपक कुमार ने जताया हर्ष

नई दिल्ली।

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी को श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह समिति अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी सुझाव देगी।

दीपक कुमार ने कहा कि ठीक एक वर्ष पूर्व, 18 अगस्त 2025 को लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी ने उनकी पुस्तक “Subhash Chandra Bose: Formosa Plane Crash – 1945 Investigation” का लोकार्पण किया था और उन्हें खोजी पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं आशीर्वाद दिया था।

उन्होंने कहा कि आज उसी प्रतिष्ठित एवं सम्मानित सैन्य अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। साथ ही, उनका मानना है कि यह निर्णय उन सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर चिंतित हैं।

दीपक कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. चतुर्वेदी के नेतृत्व और अनुभव से समिति प्रभावी सुझाव प्रस्तुत करेगी तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment