शिलचर, 3 नवंबर। असम-मिजोरम सीमा स्थित लायलापुर नाका चेकिंग प्वाइंट पर धलाई पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने AS 18 AC 4435 नंबर की एक गाड़ी के गुप्त चैंबर से 19,400 याबा टैबलेट बरामद की हैं।
इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक मातछिन अली मीरा और अब्दुल अहाद लस्कर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वाहन मिजोरम से आ रहा था।
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के स्रोत, गंतव्य तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।