लखीमपुर, 26 अगस्त श्री श्री हनुमान मंदिर समिति, खेलमाटी, उत्तर लखीमपुर के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महोत्सव 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित होगा।
मंदिर समिति ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री हनुमान मंदिर परिसर, खेलमाटी वार्ड नं. 14 में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत रात्रि 9 बजे से जन्मोत्सव तक भजन-कीर्तन, महा आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।
समिति द्वारा सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।