लखीमपुर (असम), 18 सितंबर (हि.स.)। ढकुवाखाना में प्रसाद खाने के बाद 105 लोगों की तबीयत खराब हो गई है। भोजन के बाद लोगों के बीमार होने की यह घटना ढकुआखाना उपमंडल के थेरागुरी 1 नंबर गांव की है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार रात गांव के नामघर में भदिया नाम का आयोजन किया गया था। नाम के अंत में पहले की तरह प्रसाद बांटने के बाद नामघर में मौजूद गांव के लोग प्रसाद ग्रहण किया।
इस बीच कुछ लोग नामघर से प्रसाद अपने घर ले गये और घर के अन्य सदस्यों ने भी इसे ग्रहण कराया। बाद में धीरे-धीरे असर होना शुरू हुआ और चरणबद्ध तरीके से आज तक 105 लोग बीमार पड़ गए। बीमारों को एक के बाद एक एंबुलेंस से ढकुवाखाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।