हिरासत से भाग रहे दो जाली नोट तस्करों के पैर में लगी गोली
असम के लखीमपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर।
कुछ दिन पहले लखीमपुर पुलिस ने जाली भारतीय नोटों की छपाई और तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में बीती रात पुलिस हिरासत में मौजूद दो आरोपियों ने पुलिस वाहन से भागने की कोशिश की।,पुलिस के अनुसार, फरार होने के प्रयास के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।, हालात को काबू में करने और आरोपियों को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।, दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगने के बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।,
घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
घायल आरोपियों की पहचान जलाल उद्दीन (39 वर्ष), निवासी मोहगुली बोरगुला, थाना नॉर्थ लखीमपुर तथा
इकरामुल इस्लाम (34 वर्ष), निवासी मोहगुली बोरगुला, थाना नॉर्थ लखीमपुर के रूप में हुई है।
फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज पुलिस सुरक्षा में चल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।