लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति की नई सशक्त समिति गठित

लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति की नई सशक्त समिति गठित
लखीमपुर 3 अप्रैल उत्तर लखीमपुर डी के रोड स्थित होटल उड़ेंन के सभा कक्ष में 1 अप्रैल को लखीमपुर भोजपुरी समाज द्वारा एक महत्पूर्ण सभा संपन्न किया गया। सभा के अध्यक्षता सुशील कुमार शुक्ल के अध्यक्षा में संपन्न सभा में लखीमपुर भोजपुरी समाज के सर्वांगिक विकाश के लिए 25 सदस्यीय लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति नामक एक सशक्त समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष जमुना प्रसाद साह,उपाध्यक्ष हरेंद्र कुशवाहा और सचिव की जिम्मेदारी सुशील कुमार शुक्ल को दिया गया वही समिति में सह सचिव की जिम्मेदारी छत्रपति प्रसाद साह और कोषाध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर गुप्ता को शामिल किया गया। समिति में सलाहकार के  जिम्मेदारी डॉ दिलीप कुमार झा और छोटेलाल यादव को शामिल किया गया।नवनियुक्त सभी सदस्यों को शुभेक्षा देते सभा अध्यक्ष एवं नवनियुक्त सचिव सुशील कुमार शुक्ल ने कहा की उत्तर लखीमपुर भोजपुरी समाज उन्नयन के लिए सभी एक जुट होकर कार्य करे और आपसी भाईचारे से एक दूसरे को सदैव सहयोग के भावना से एकत्रित होकर कार्य करेंगे।वही सभा में विभिन्न प्रस्ताव लिए गए जो सभा में सर्व सम्मति से एक संविधान तैयारी करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष,सचिव और सलाहकार के देख रेख में संपन्न किया जाएगा।

Leave a Comment