चंद्र शेखर ग्वाला लखीपुर ४ मई : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र का तोलेन्ग्राम में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्रभवन के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत है कि उक्त भवन के सरकारी अनुमान के अनुरूप काम नहीं हो रहा , ठेकेदार अपने अनुसार, खंभों में जंहा आठ छड़ों की स्थानों में छह छड़ें डाल कर काम कर रहा है, वहीं वीमों में भी छः छड़ों के स्थान पर चार छड़ें लगाई जा रही है। सरकारी नक्से के मुताबिक 16 एमएम की छड़ के स्थान पर 12 एम एम के छड़ों का उपयोग किए जा रहे हैं।कुल मिलाकर विभागीय वास्तुकार की नक्से को परवाह किए बिना काम किए जा रहे हैं , ऐसा स्थानीय लोगों ने शिकायत की उन्होंने काम बंद करने की मांग उठाई है।उन्होंने अस्पताल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की जांच के लिए क्षेत्र के विधायक कौशिक राय सहित कछाड़ के जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है। अस्पताल भवन के लिए अब तक लोगों की मांग के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 46 लाख 82 हजार 700 रुपये स्वीकृत किये गये हैं।उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियंता को धरातल पर आकर जांच करने का ध्यान आकृष्ट कराया है। यदि कार्य की जांच नहीं की गयी तो स्थानीय लोग कार्य के विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कछार की देखरेख में विधायक कौशिक राय ने 14 मार्च को 46 लाख 82 हजार 700 रुपये की लागत से भवन निर्माण की आधारशिला रखी थी।