लखीपुर में भी मतदाता दिवस मनाया गया

क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में आज अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के मौजुदगी में पुरे देश के साथ लखीपुर महकुमा में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के नए मतदाताओं को, क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी जय क्रिस्टियानो नांगमाइ ने प्रशंसा-पत्र प्रदान करके  शपथ बाक्य पाठ कराया। उन्होंने सभी नए मतदाताओं को निष्पक्ष  सही और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अपील की। उपस्थित लोगों में, कार्यालय के डिलिंग असिस्टेंट शीतल ग्वाला, नाजिर बिजय देब, असिस्टेंट असीम कोइरी, बी एल ओ, सुपरवाइजर तथा अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment