लखीपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को पकड़ा मादक पदार्थ के साथ

प्रे.सं.लखीपुर,२१ जुलाई : घाटी के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में, लखीपुर पुलिस को मादक ड्रग्स तस्कर अभियान में फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज लखीपुर पुलिस ने दो तस्करों को नशीली दवाओं के साथ रंगेहाथ पकड़ने में सफलता हासिल किया। पुलिस ने लखीपुर थाना अंतर्गत फुलेरतल स्थित खंड उन्नयन कार्यालय से सटे एक घर में छापेमारी कर ३० साबुन की पेटी में ३५६ ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का नाम ह्वान रंगमाई ,पिता तिएनदाई रंगमाई है, उसका घर लखीपुर शहर के वार्ड नंबर पांच में है और दूसरे व्यक्ति का नाम इमैनुएल रंगमाई ,पिता अताउ रंगमाई है,जो लखीपुर शहर के वार्ड नंबर छह का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक जब्त की गई दवाओं का बाजार मूल्य ज्ञात नहीं था। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद लखीपुर एस डी पी ओ दिनेश प्रसाद और लखीपुर थाना के ओ सी कमलेश सिंह दल बल के साथ फुलेरतल स्थित खंड उन्नयन कार्यालय से सटे एक घर की तलाशी के दौरान, दो ड्रग तस्करों को पुलिस ने ड्रग्स को साबुन के डिब्बे में पैक करते समय धर दबोचा । इलाके के जागरूक नागरिकों को पुलिस की प्रशंसा करते सुना गया है क्योंकि वे पिछले कुछ दिनों में कई लाख रुपये की नशीली पदार्थों को जब्त करने में सफल रहे हैं।

Leave a Comment