लखीपुर के विधायक कौशिक राय को मातृवियोग

शिलचर 26 जनवरी: 25 जनवरी पूर्णिमा के दिन लखीपुर के विधायक कौशिक राय, जिला परिषद के चेयरमैन अमिताभ राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष राय व शिक्षक कामाख्या प्रसाद राय की माताजी तथा स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद राय की धर्मपत्नी श्रीमती फूलमती राय का लंबी अस्वस्थता के पश्चात 75 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। वे अपने पीछे चार बेटे, तीन बेटियां लिली, अनुपमा, निरुपमा, चार पुत्र वधूओं और नाती-पोतो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन से आसपास के इलाके में शोक छा गया।  25 जनवरी को ही उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लखीपुर के विधायक कौशिक राय को मातृवियोग
लखीपुर के विधायक कौशिक राय को मातृवियोग
उनके पति स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद राय का स्वर्गवास 14 वर्ष पूर्व हो गया। 10 मार्च 1971 को उनका विवाह स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद राय के साथ हुआ था। उनका मायका सिलहट जिले के सागरनल चाय बागान में था, बाद में बांग्लादेश में समस्या बढ़ने पर वे लोग करीमगंज जिले के फनाई चाय बागान में आकर रहने लगे। सात बच्चों को पाल पोसकर जीवन में प्रतिष्ठित करने के साथ ही उन्होंने स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद राय की धर्मपत्नी होने के नाते उनका कदम से कदम मिलाकर साथ दिया। बहुत ही व्यवहार कुशल थी, भोजन बनाने और खाने के अलावा उन्हें लोगों को खाना खिलाने का भी बहुत शौक था।
2020 में स्ट्रोक होने के बाद बीमार पड़ी, कोरोना से पहले कोलकाता में उनका इलाज हुआ। ठीक होकर आई लेकिन पिछले वर्ष उन्हें चौथा स्ट्रोक हुआ और उनका स्वास्थ्य निरंतर गिरता गया। अंततः 25 जनवरी को सुबह 11:20 पर उनकी आत्मा परमात्मा में विलीन हो गई।
स्वर्गीय फूलमती राय को श्रद्धांजलि देने और शोक संवेदना प्रकट करने वालों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुसांगी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आज उनके वर्षागंन स्थित निवास पर  हिंदीभाषी समन्वय मंच की ओर से दिलीप कुमार, अनंत लाल कुर्मी, गणेश लाल छत्री और रितेश नुनिया ने शोक संवेदना प्रकट किया और माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment