लखीपुर उपखंड पुलिस अधिकारी ने हेरोइन के साथ तस्कर को पकङा

लखीपुर के उपखंड पुलिस अधिकारी पार्थ प्रीतम दास ने गुप्त सूचना के आधार पर बांसकांडी के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव बोरा के साथ टीम बनाकर  बांसकांडी भाग दो नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में छापामारी की.
जहांगीर अहमद चौधरी 37 वर्षीय के पास बीस साबुन दानी में 237 ग्राम संदिग्ध हेरोइन पकङी. श्री दास ने बताया कि लगभग 8 लाख रूपये की है.लखीपुर थाना में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज किया गया है.पुछताछ जारी है.

Leave a Comment