हाइलाकांदी, 25 जुलाई: असम के सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग के प्रयास एवं हाइलाकांदी जिला प्रशासन के सहयोग से लखीनगर मुक्तियोद्धा नियुर कुर्मी आदर्श विद्यालय में 10 दिवसिय ग्रीष्मकालीन शिबिर का आयोजन किया गया। हाइलाकांदी के सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख श्रेया सिंघल आईएएस (CULTURAL DEVELOPMENT OFFICE, HAILAKANDI) के उपस्थिति में 15 जुलाई को प्रदीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से इस अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ था और इस दश दिन के शिविर में विद्यार्थियों ने नाटक, लोकनृत्य, सांस्कृतिक नृत्य बहुत ही अच्छी तरह से सीखा। जिसका फल हम सभी को 24 जुलाई के समापन समारोह में देखने को मिला। ग्रीष्मकालीन शिबिर के समापन समारोह का शुभारंभ प्रदीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना नृत्य के द्वारा किया गया। समारोह में लखीनगर आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य विद्यालय की विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। उक्त अनुष्ठान में उपस्थित थे, ग्रीष्मकालीन शिबिर के चेयरमैन बिभास सिन्हा, गौतम देब (DPO), लखीनगर चाय बागान के प्रबंधक प्रदीप घोष, वीडीपी के सलाहकार किरण रंजन तेली, चौधरी चरण गोड़ (MEMBER, SMDC), हर किशोर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य इस्लाम उद्दीन माझारभुईया, स्नेहाशीष उपाध्याय (अध्यक्ष , मुक्तियोद्धा नियुर कुर्मी आदर्श विद्यालय), कनवर लाल छेत्री, सुमिरण नुनिया, फिरुज़ा अख्तर लस्कर, आयुषी वर्मा एबं अन्यान्य शिक्षक-शिक्षिका गण अपस्थित थे।