लखनऊ में जानकी वल्लभ मंदिर के पुजारी को विदेशी नंबर से धमकी, मंदिर को बम से उड़ाने की चेतावनी

प्रेरणा भारती, अर्जुनगंज, लखनऊ: लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित श्री जानकी वल्लभ मंदिर के पुजारी शिव शुक्ला को पाकिस्तान के कंट्री कोड (+92) वाले मोबाइल नंबर से धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। इस घटना से मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुजारी शिव शुक्ला द्वारा 29 अक्टूबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:07 बजे उनके मोबाइल नंबर पर +92 3019189462 से कॉल आया। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने, मंदिर परिसर को बम से उड़ाने तथा मंदिर परिसर में गाय लाकर काटने की धमकी दी।

शिकायत में पुजारी ने बताया कि इस तरह की धमकी से मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विदेशी नंबर से आए इस धमकी भरे कॉल की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment