अनिल मिश्र/ पटना
अभी देशभर में जेन- जी, छात्र, किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति, महिलाएं द्वारा लगातार सरकार के खिलाफ अपने हक की लड़ाई अक्सर अकेले लड़ रहे हैं जिस लड़ाई को देशभर में एक प्लेटफॉर्म पर लाने हेतु लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सत्याग्रह नाम का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे सभी लोगों को जुड़ने के राहुल गांधी के आह्वान को जन-जन में पहुचाने हेतु गयाजी के हृदय स्थल चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के साथ कॉंग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रचार-प्रसार किया।प्रचार-प्रसार करने वालों में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, दामोदर गोस्वामी, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, नवाब अली, साहिल गुप्ता, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, कृष्णा कानू, विनोद उपाध्याय आदि ने कहा देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र, युवा, किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति जनजाति की आवाज बन कर सम्पूर्ण देश वासियों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी बेहतरी के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन कर सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लाने हेतु सत्याग्रह से जोड़ने का काम शुरू किए हैं।इस संबंध में नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का यह अभियान महात्मा गांधी के सत्याग्रह से जुड़ा है, आजादी की लड़ाई के दौरान गांधी जी ने भी यही तरीका अपनाया था, गांधी हेरिटेज पोर्टल के मुताबिक उस समय लोगों ने गांधी जी को जमीन, संपत्ति, जेल और अन्याय से जुड़े मामलों की जानकारी भेजी थी, गांधी जी को भेजे गए 8500 से ज्यादा लेटर आज भी मौजूद हैं।इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सत्याग्रह की जानकारी देते हुए बताया है कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर यह लड़ाई उन्हें अकेले लड़नी पड़ती है, जो बाद में दब जाती है, लेकिन हम सभी जब मिलकर लड़ेंगे तो सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। इस संबंध में बताया की संघर्ष जोड़ो- भारत जोड़ों के नारों को बुलन्द करते हुए देशभर के सभी आंदोलनों को राहुल गांधी के सत्याग्रह से जुड़ने का आह्वान किया ।