‘नव असम और समृद्ध भारत’ के संकल्प के साथ विकास एवं राष्ट्रवाद को दे रहे नई दिशा
शिलचर, 25 अक्टूबर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आज राज्य की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं। अपने दृढ़ नेतृत्व, राजनीतिक दूरदर्शिता और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण वे राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभरे हैं।
देशभक्ति, राष्ट्रवाद और विकास को केंद्र में रखकर ‘नव असम और समृद्ध भारत’ के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे डॉ. शर्मा ने असम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व और राजनीतिक रणनीति की चर्चा राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक होती रही है।
लक्ष्मी पूजा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने असम के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार का जीवन धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश में खुशहाली और विकास का वातावरण बना रहे।
शुभ लक्ष्मी पूजा!