

हरियाणा में यूथ ग्मेस इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रो – लीग चैम्पियनशिप – २०२३ में कराटे प्रतियोगिता में शिलचर के सोनाइ रोड निवासी मनोज साह की दो पुत्री मनीषा कुमारी १९ वर्ष के कम आयु के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा मीनाक्षी कुमारी १७ वर्ष के कम आयु के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रमोद साह की बड़ी पुत्री प्रिया कुमारी १९ वर्ष के अधीन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं उनके पुत्र आदर्श कुमार साह को १७ वर्ष के अधीन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त हुआ। सुखारी साह की बड़ी पुत्री सुहानी कुमारी को १७ वर्ष के अधीन प्रतियोगिता में रजत पदक, रौशन कुमार साह को १५ वर्ष के अधीन एवं रौनक कुमार को १४ वर्ष के अधीन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। काछार जिला के और दो खिलाड़ी संदीपन सील एवं विक्रम इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। सभी ९ बच्चे असम से हरियाणा गये है इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एवं सभी ने पदक प्राप्त करके बराकघाटी सह प्रदेश का नाम उज्ज्वल किया है