राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिमापुर पहुंची, सड़क मार्ग से तारालांग्सो रवाना

डिमापुर (नगालैंड), 17 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर शनिवार को डिमापुर में उतरा। यहां से राष्ट्रपति मुर्मू नगालैंड से सटे असम के कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय शहर डिफू के तरालांग्सो के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मेघालय की राजधानी शिलांग से डिमापुर पहुंची। वह असम के कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय शहर डिफू के तारालांग्सो में अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन कार्बी युवा महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।

Leave a Comment