गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 28 जून। रामकृष्णनगर मंडल भाजपा के अंतर्गत वार्ड संख्या-7 के बूथ संख्या 256 एवं 257 के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रामकृष्णनगर ब्लॉक रोड स्थित वाइकिंग क्लब में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
इस अवसर पर रामकृष्णनगर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रंजीत कर, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सरकार तथा वार्ड आयुक्त संदीप दत्त ने कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वार्ड आयुक्त मुन्ना दत्त चौधरी, बूथ संख्या 257 के अध्यक्ष दुलन ज्योति नाथ, बूथ संख्या 256 के अध्यक्ष अनुपम दास, सोशल मीडिया संयोजक अभिनाश शुक्ल वैद्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।