रक्षा बंधन के अवसर पर रक्तवीर प्रीतेश तिवारी का रक्तदान

३१ अगस्त रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर समाज सेवी तथा चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के संचालक मंडल के कोषाध्यक्ष तथा फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के डायरेक्टर प्रीतेश तिवारी जी ने रक्तदान किया।
रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर प्रित्तेश जी से बात चीत पर उन्होंने बताया की  – जब हम रक्षा बंधन पर अपने घर अपनी बहनों से  हंसी खुशी के साथ राखी बंधवा रहे होते है, उसी वक्त हमारी कोई बहन हॉस्पिटल के बिस्तर पर पड़े  यह सोच रही होती है की काश उसकी इलाज के लिए कही से रक्त का इंतजाम हो जाए । और वो स्वस्थ हो जाए ।
पर कई समय रक्त उपलब्ध न होने पर वे अपनी आखरी सास लेती है और किसी भाई से उसकी बहन हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
प्रित्तेश जी ने एक भाई होने के नाते रक्षा बंधन पर अपने आप से यह संकल्प लिया की वे हर साल रक्षा बंधन पर अपनी बहनों के लंबी उमर के लिए रक्त दान करेंगे चाहे वे कही  भी हो किसी हालत में ही क्यू ना हो।
उनके इस पवित्र कार्य के लिए संस्था से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में उनको शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment