आज लखीपुर के एस डी पी ओ पार्थ प्रतीम दास ने अपने सहकर्मियों के साथ पैलापुल से लाबक जाती हुई एक एस 11के 4495 नं के मारुति वैन से लगभग पांच सौ शराब की बोतलें बरामद किया। साथ ही 37 बर्षीय रुपक पाल नामक एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया। उक्त ब्यक्ति लाबक चाय बगान का रहने वाला है।बाद में गिरफ्तार किया गया ब्यक्ति को बरामद शराब के साथ आबगारी बिभाग को सौंप दिया गया। उधर आबगारी बिभाग ने गिरफ्तार रुपक पाल पर मामला दर्ज कराते हुए आपना छानबीन शुरू कर दिया है।