आज दिनांक 01जुलाई 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों को पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ.हरपाल सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर ही प्रदूषण को कम किया जा सकता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने द्वार लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की भलीभांति सम्पन्न करने हेतु श्री पुनीत कुमार स्नातकोत्तर शिक्षक ( जीव विज्ञान) की सराहना की गई ।