सिलचर, 06 अगस्त। ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित समाजबंधुओं एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा द्वारा चलाए गए राहत सहयोग अभियान को समाजबंधुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस अभियान के अंतर्गत कुल ₹1,01,800/- (रुपये एक लाख एक हजार आठ सौ मात्र) की सहयोग राशि एकत्रित की गई।
सिलचर शाखा द्वारा संकलित संपूर्ण सहयोग राशि पूर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के खाते में जमा कर दी गई है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए इसका समुचित उपयोग किया जा सके।
इस सेवा कार्य के लिए पूर्वोत्तर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री कैलाश जी काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मूलचंद जी बेद एवं प्रांतीय महामंत्री श्री रमेश जी चांडक ने मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की यह सेवा भावना निश्चित रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए संबल सिद्ध होगी।
मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के अध्यक्ष श्री जय कुमार बरड़िया एवं मंत्री श्री प्रकाश चन्द सुराना ने अभियान को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता एवं सेवा भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे मानवीय एवं सामाजिक कार्यों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
Best Regards,
Madan Singhal
Patrakar & Sahityakar
Agarsen Siksha Sansthan