बच्चों , युवाओं ने दिखाई खेल के प्रति रुचि..
डिब्रूगढ , 10 मई 2023, संदीप अग्रवाल


मारवाड़ी युवा मंच की डिब्रूगढ़ ग्रेटर शाखा द्वारा अपने सदस्यों एवं समाज के युवाओं की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के प्रयास के तहत एक इंडोर गेम्स प्रतियोगिता *”स्पर्धा”* का हाल ही में शहर के बाबुलाल पोद्दार पथ स्थित लेखचन्द कनोई हॉल में किया गया। जिसके तहत टेबल-टेनिस, कैरम-बोर्ड, शतरंज, डार्ट गेम एवं लूडो जैसे कई इंडोर गेम्स की व्यवस्था की गई , जिसमें मंच के सदस्यों, युवा वर्ग तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन भर चली प्रतिस्पर्धा के दौर में मंच की ओर से सभी प्रतियोगियों एवं सदस्यों के लिए भोजन की सुव्यवस्था भी की गई थी। प्रतियोगिता के अंत में फाइनल का दौर आया जिसमें टेबल टेनिस का खिताब सुधांशु अग्रवाल ने शोभित जैन को परास्त कर अपने नाम किया, इसी तरह कैरम बोर्ड का खिताब पुनीत पोद्दार ने निकुंज वर्मा को परास्त कर अर्जित किया | जबकि शतरंज के खेल मे कृष्णा थर्ड ने अपनी बादशाहत कायम की और उन्होंने 8 वर्ष की एक छोटी कन्या सनाया बाकलीवाल को परास्त किया। सनाया बाकलीवाल ने अपनी उम्र से बढ़कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में स्थान बनाया।


उक्त कार्यक्रम में डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन भी पहुंचे और उन्होंने स्वयं कुछ गेम्स खेलकर खेलों का आनंद उठाया | कार्यक्रम में महिलाओं ने भी रुचि दिखाते हुए खेलों का लुफ्त उठाया |
शाखाध्यक्ष युवा प्रमेश अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अध्यक्ष महोदय ने खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” के सफल आयोजन हेतु मुख्य रूप से संयोजक युवा ऋषभ जैन, सह संयोजक क्रमशः युवा मेहुल गाड़ोदिया एवं युवा रौनक पोद्दार को बधाई एवं धन्यवाद दिया , तथा दिनभर के कार्यक्रम में शाखा के कई पूर्व-अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए जिनका वर्तमान अध्यक्ष ने विशेष धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सभी विजेताओं को भी बधाई देते हुए बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की भी सराहना की | उक्त ” स्पर्धा ” में टेबल टेनिस ( एकल ) में कुल 46, कैरम ( एकल ) में कुल 34 और शतरंज में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया |