
प्रे.सं. शिलकुड़ी 6 अप्रैल । श्री श्री हनुमान जयन्ती के अवसर पर बरमबाबा मन्दिर शिलकुड़ी में शिलचर के प्रसिद्ध मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से शुद्ध पेयजल (अमृतधारा) का शुभारंभ किया गया । आज इस अवसर पर बरमबाबा मन्दिर परिचालना समिति के अध्यक्ष ध्रूव नाथ सिंह जी फिता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान बरमबाबा मन्दिर के आचार्य पंडित सविता शर्माजी मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से दिये गये उषा कम्पनी के फिल्टर और इक्युवागार्ड मशीन का पूजा-पाठ करवाएं। इस मशीन के जरिए ठण्ड और नार्मल पानी दोनो का व्यवस्था है।
इस अवसर पर बरमबाबा मन्दिर परिचालना समिति के सह-सचिव सुबचन ग्वाला, प्रचार सचिव रंजन सिंह, वरिष्ठ सदस्यों में राम अवतार कानु, कुबेर नुनीया वही मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से ललित बोथरा, मनोज सोनीपत, विवेक जैन, चन्द्र प्रकाश गुलगुलिया, भरत दुग्गर, पशिवेस जैन, मनीष कुमात
उपस्थित थे ।