
मारवाड़ी युवा मंच (MYM) सिलचर टाइटन्स शाखा की वार्षिक आम बैठक श्री धीरज जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे आने वाले कार्यकाल सत्र 2023-2024 के लिए विवेक मरोटी को अध्यक्ष मनोनित किया गया जिन्होंने अपने साथ अमित बरडिया को सचिव और दीपक रांका को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
स्वागत भाषण तत्कालीन अध्यक्ष धीरज जैन ने दिया। सभा में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री पंकज मालू को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर बधाई प्रस्तावित की गई।
वार्षिक सभा के दौरान उपस्थित अन्य लोगों में मयंक सुराणा, मुकेश डागा; वैभव जैन, इशान पटवा, समता मरोटी, ऋतिका गोलछा, रौनक गोलछा, नयन सेठिया, गितिका भूरा, सुरभि गोलछा, मोहित भूरा, जेटमल मरोठी, मनोज चौधरी, लोकेश गुलगुलिया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव पंकज सेठिया ने किया