मायुम ने उधार बंद काचाकांदी मंदिर में अमृतधारा सथापित की

मारवाड़ी युवा मंच के संयोजक प्रवीण सोनावात और भरत दुग्गर के नेतृत्व में काचाकांती मंदिर, उधारबंद  में अमृत धारा की स्थापना की गई।इस कार्य को सफल बनाने के लिए मंच को मदद की गोदारा कंस्ट्रक्शन कम्पनी सिलचर के मालिक कुंभाराम गोदारा जो की आज किन्ही कारणवश वहा नही आ पाए परन्तु उनकी अनुपस्थिति में उनके मैनेजर  कृष्णो आचार्य आए थे। उन्ही के साथ हमारे समाज के  गिरजा शंकर अग्रवाल, परमेश्वरलाल  काबरा, प्रमोद  शर्मा, पवन  झवर और मंदिर कमेटी के सभी सदस्य भी इस नेक कार्य के साक्षी बने।
शाखा अध्यक्ष ललित बोथरा, सचिव अजय सरावगी, उपाध्यक्ष मनोज सोनावत सदस्य हनुमान अग्रवाल, अमन शिपानी, परिवेश जैन और विवेक जैन भी उपस्थित थे।
     अध्यक्ष ललित बोथरा ने गोदारा कंस्ट्रक्शन का आभार व्यक्त किया तथा मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं मायुम के पदाधिकारियों के सहयोग की प्रशंसा की जिन्होंने उपस्थित होकर कङकती धूप एवं भयंकर गर्मी में अमृतधारा सथापित करने में उत्साह वर्धन किया।

Leave a Comment